छत्तीसगढ़

मौसम में बदलाव होगा, गरज-चमक की चेतावनी जारी

Nilmani Pal
29 April 2023 4:30 AM GMT
मौसम में बदलाव होगा, गरज-चमक की चेतावनी जारी
x
छग

रायपुर. प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन भर की भीषण गर्मी के बाद शाम होते ही गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में नर्म और शुष्क हवाओं का आगमन जारी है। इसके चलते अभी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बीती रात को जमकर बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से अधिक मात्रा में नमी का आगमन जारी है और दक्षिण से आ रही हवाओं ने प्रदेश के तापमान को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही प्रदेश के तापमान में विशेष परिवर्तन होने की भी संभावना जताई गई है।

Next Story