छत्तीसगढ़
10 अक्टूबर से 30 अप्रैल तक अन्य राज्यों से धान आयात-परिवहन पर लगेगी रोक
jantaserishta.com
28 Sept 2022 5:19 PM IST

x
कोण्डागांव: कोण्डागांव जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर जिले के किसानों द्वारा उत्पादित धान का समर्थन मूल्य पर किया जाना है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि के दौरान सीमावर्ती राज्य से अवांछित व्यक्तियों के द्वारा धान लाकर खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसान के धान के रकबे में बेचने का प्रयास किया जा सकता है। जिसे रोकने के लिए राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में दिनांक 10 अक्टूबर 2022 से 30 अपै्रल 2023 तक अन्य राज्यों से धान आयात आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से ही हो सकेगा। शासन की अनुमति के बगैर आयात-परिवहन करने की स्थिति में निर्देशानुसार कार्यवाही दर्ज की जावेगी। इसके लिए कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा संबंधित अधिकारियों को धान के अवैध आयात पर रोक एवं खरीदी हेतु उपर्युक्त व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





