छत्तीसगढ़

आज भी शासकीय दफ्तरों में रहा सन्नाटा, शुक्रवार को महारैली निकालेंगे हड़तालरत कर्मचारी

Nil dhankar
27 July 2022 4:26 PM IST
आज भी शासकीय दफ्तरों में रहा सन्नाटा, शुक्रवार को महारैली निकालेंगे हड़तालरत कर्मचारी
x

रायपुर। कर्मचारी संघों की हड़ताल की वजह से शासकीय दफ्तरों में तीसरे दिन भी जारी है। बुधवार को भी शासकीय दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। स्‍कूलों में पढ़ाई ठप रही। इससे पहले मंगलवार को दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। कलेक्ट्रेट, तहसील, जिला शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग और अन्य शासकीय कार्यालयों में काम हो जाने की उम्मीद लेकर पहुंचे लोग मायूस लौटे। बताया जा रहा है कि कर्मचारी संघों की यह हड़ताल 29 जुलाई तक जारी रहेगी। शुक्रवार को इनके द्वारा महारैली निकाली जाएगी।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता, सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता शामिल है। कर्मचारी संघों की इस हड़ताल में प्रदेश के करीब 4.5 लाख कर्मचारी शामिल हैं। हड़ताल की वजह से पूरा हफ्ता शासकीय कार्यालयों में कामकाज ठप रहेगा।

बताया जा रहा है कि तहसील कार्यालय में मंगलवार 26 जुलाई को होने वाली सुनवाई चार अगस्त तक के लिए टाल दी गई है। आगामी तीन दिन भी कार्यालयों में कामकाज ठप रहेगा और सुनवाई आगे बढ़ाई जा सकती है।

Next Story