छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मौसम में हुआ जबरदस्त बदलाव, कई जगह बारिश और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

jantaserishta.com
23 Jan 2022 9:33 AM IST
छत्तीसगढ़ के मौसम में हुआ जबरदस्त बदलाव, कई जगह बारिश और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आज मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। आज कई हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई है। वहीं कही-कही ओलावृष्टि भी हो रही है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ ज़िलों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों तक अलर्ट जारी किया है।

23 जनवरी की शाम और रात में सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।
इधर राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में सुबह 7 बजे से झमाझम बारिश हुई। वहीं अचानक छाए काले बादलों की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 4 संभागों के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story