छत्तीसगढ़

ओवरब्रिज में दो कारों की भिड़ंत होने से लगा जाम, परेशान हुए लोग

Nil dhankar
1 Jan 2025 2:06 PM IST
ओवरब्रिज में दो कारों की भिड़ंत होने से लगा जाम, परेशान हुए लोग
x
छग

राजनांदगांव। बुधवार सुबह जिले के चिखली-खैरागढ़ ओवरब्रिज पर दो कार आपस में टकरा गई। बताया जाता है आमने-सामने कारों के भिडऩे से ब्रिज पर आवाजाही ठप हो गई। यातायात बाधित होने से ब्रिज पर दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतार लग गई। पटरी पार जाने वालों के लिए आज सुबह हादसे ने परेशानी बढ़ा दी। जाम होने की खबर के बाद पुलिस को यातायात बहाल करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

मिली जानकारी के अनुसार ओवरब्रिज में सुबह 11 बजे के करीब चिखली की ओर से आ रही कार और खैरागढ़ की ओर जा रही कार से आमने-सामने भिडं़त हो गई। इस हादस में दोनों कार को नुकसान पहुंचा है।

बताया जाता है कि वेरना और बेलेनों कार आपस में टकरा गए। हादसे के बाद एक कार चालक मौके से फरार हो गया। इस बीच ब्रिज पर हादसे की वजह से वाहनों के पहिए थमे रहे। इसके बाद पुलिस ने यातायात को बहाल करने के लिए जोर आजमाईश की। काफी कोशिश के बाद आवाजाही शुरू हुई।

Next Story