छत्तीसगढ़

पुल धंसने से पीडब्ल्यूडी विभाग में मचा हड़कंप, आवागमन पर लगाई गई रोक

Nilmani Pal
18 Aug 2022 9:48 AM GMT
पुल धंसने से पीडब्ल्यूडी विभाग में मचा हड़कंप, आवागमन पर लगाई गई रोक
x

दुर्ग। दुर्ग-राजनांदगांव मार्ग पर बना शिवनाथ नदी के नए पुल बने केवल 4 साल ही हुए है और ग्राम महमरा छोर की ओर के हिस्से में पुल का दो बड़ा हिस्सा धसकने की खबर से जिला प्रशासन के अलावा पीडब्ल्यूडी विभाग में हडक़ंप मच गया है।

पुल के दो जगहों से धसकने की घटना की लोगों को जानकारी मिली, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रात में पुल के धसकने की घटना होने से कोई जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन यही घटना अगर दिन को हुई होती तो किसी बड़े सडक़ दुर्घटना से इंकार नहीं जा सकता था। पुल के धसकने से ओव्हरब्रिज पर आवाजाही को बंद कर दिया गया है, जिससे आवागमन में लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।

बताया गया है कि नया पुल न तो शिवनाथ में आई बाढ़ में डूबा न यहां कोई और आफत आई, लेकिन पुल पर दो बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। यानी दूसरे शब्दों में कहें तो 2018 में पुल का निर्माण पूरा होने के महज चार साल बाद ही शिवनाथ का नया पुल टूटने लगा है। एक गड्ढा करीब चार बाई पांच का है। दूसरा गड्ढा दो बाई तीन साइज का है। रात में पुल का हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया। इसके बाद यहां आवागमन रोक दिया गया है।

Next Story