छत्तीसगढ़
आग से थाना परिसर में मचा हड़कंप, जलकर खाक हुई दर्जनों गाड़ियां
Nil dhankar
1 Jun 2022 2:17 PM IST

x
छग
बिलासपुर। रतनपुर थाना परिसर में रखें वाहनों में अचानक आग लग गई. धीरे-धीरे यह आग थाना परिसर में रखे सभी वाहनों में फैल गई. इस घटना से दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं. घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर से पहुंची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है.
बता दें कि बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां जप्त और अन्य प्रकरणों में खड़ी दो पहिया वाहनों में अचानक आग लग गई. भीषण गर्मी के बीच लगी यह आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया. जिसे रोकने प्रयास किया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ और आग फैलते हुए सभी गाड़ियों तक पहुँच गई. जिसके बाद थाना परिसर में आग की बड़ी लपटें उठने लगी.
Next Story





