छत्तीसगढ़
मार्केट में सांडों की हुई लड़ाई से मचा हड़कंप, व्यापारी बाल-बाल बचा
Nil dhankar
29 April 2023 5:00 PM IST

x
छग
दुर्ग। जिले में एक बार फिर दो सांड की लड़ाई में एक व्यापारी फंस गया। बता दें कि, दुर्ग के इंद्रा मार्केट में दो सांड आपस में लड़ रहे थे। लड़ते-लड़ते दोनों सांड एक दुकान में घुस गए। इससे दुकानदार को काफी नुकसान हुआ। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले को लेकर लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं। इंद्रा मार्केट के व्यापारियों ने दुर्ग निगम को इसके लिए दोषी ठहराया है।
बता दें कि, हाल ही में शंकर नगर की एक बुजुर्ग महिला की भी सांडों की लड़ाई में मौत हो गई थी। महिला अपने घर के दरवाजे पर बैठी हुई थी। इस दौरान लड़ते-लड़ते सांडों ने महिला को अपने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर
Next Story





