छत्तीसगढ़

कर्मचारियों में मचा हड़कंप, जब रात ढाई बजे हॉस्पिटल पहुंचे स्वास्थ्य सचिव

Nil dhankar
12 Oct 2022 3:00 PM IST
कर्मचारियों में मचा हड़कंप, जब रात ढाई बजे हॉस्पिटल पहुंचे स्वास्थ्य सचिव
x

सरगुजा। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आधी रात को स्वास्थ्य सचिव आर प्रसन्ना अचानक पहुंचे. स्वास्थ्य सचिव रात करीब 2:30 बजे दौरे पर आए. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया. औचक निरीक्षण की सूचना पर अस्पताल अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे. स्वास्थ्य सचिव के औचक निरीक्षण के सूचना से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. इस दौरान उन्होंने मातृ शिशु अस्पताल, एसएनसीएयू, ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया है. यह निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग की बैठक के मद्देनजर किया गया.

देर रात ही प्रसन्ना उदयपुर के शासकीय अस्पताल भी पहुंचे थे. वहां भी निरीक्षण करने के बाद अम्बिकापुर पहुंचे. फिलहाल स्वास्थ्य सचिव बलरामपुर जिले के दौरे पर हैं. एक ओर स्वास्थ्य सचिव औचक निरीक्षण कर रहे हैं. तो वहीं दूसरी ओर डायरेक्टर हेल्थ भीम सिंह भी सरगुजा के लिये निकल चुके हैं. सूचना है कि वो भी संभाग के अन्य जिलों में औचक निरीक्षण कर सकते हैं.


Next Story