छत्तीसगढ़

दशगात्र कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़, मधुमक्खियों ने किया अटैक

Nilmani Pal
12 April 2024 3:54 PM IST
दशगात्र कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़, मधुमक्खियों ने किया अटैक
x
छग

सूरजपुर। दशगात्र कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नहाने तालाब गए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया. मधुमक्खियों के हमले 12 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों काे जिला चिकित्सालय सूरजपुर में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है.

यह घटना सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़कापारा की है. मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में नाबालिग सहित 12 लोग घायल हुए हैं. वहीं एक बुजुर्ग की हालत नाजुक है. उनका भी इलाज जारी है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी हैं. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर.

Next Story