छत्तीसगढ़

कलेक्ट्रेट में हुई झूमाझटकी, ABVP के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Nil dhankar
30 Jan 2023 4:29 PM IST
कलेक्ट्रेट में हुई झूमाझटकी, ABVP के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
x
छग

कोरबा। कोरबा आज ABVP के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में घुसकर जमकर हंगामा किया। ABVP के कार्यकर्ता तखतपुर में अपने साथियों की पिटाइ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कलेक्ट्रेट गेट पर तैनात पुलिस बल ABVP काय्रकर्ताओं को भीतर घुसने से रोकने में विफल रही। जिसके चलते कलेक्टर कार्यालय के सामने बैठकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। जब कार्यकर्ताओं का विरोध पुलिस ने किया तो एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, एबीवीपी कार्यकर्ता तखतपुर विधायक के खिलाफ ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट के भीतर जाने से रोकने में पुलिस विफल रही। बताया जा रहा है कि, एक पदाधिकारी को खींचते पुलिस चौकी ले जाने से आक्रोश का माहौल बन गया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तखपुर के मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। यह मामला तूल पकड़ते देख मौके पर पहुंचे कोरबा सीएसपी और पुलिस के कर्मचारियों ने कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद मामले को शांत कराया।


Next Story