छत्तीसगढ़

डीजे बजाने को लेकर हुआ बवाल, युवक ने उठाया ऐसा कदम पुलिस तक हैरान

jantaserishta.com
27 Jan 2023 10:31 AM IST
डीजे बजाने को लेकर हुआ बवाल, युवक ने उठाया ऐसा कदम पुलिस तक हैरान
x
छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज़.
कवर्धा. बारात में अचानक डीजे बंद होने पर शराब के नशे में एक युवक ने विवाद किया और ब्लेड से अपना ही गला रेत दिया. 112 की टीम ने युवक को गंभीर हालत में बोडला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह मामला बीती रात पोंडी चैकी क्षेत्र के ग्राम बघर्रा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक, बघर्रा का रहने वाला 29 वर्षीय पवन साहू पिता गोपाल साहू अपने गांव से भेलवा भावर गांव बारात में शामिल होने पहुचा था. युवक बारात में डीजे की धुन पर थिरक रहा था, तभी अचानक डीजे बंद हो गया. इसी बात को लेकर लोगों के साथ कहा सुनी हुई, उसके बाद युवक ने शराब के नशे में अपने ही गले को ब्लेड से रेत लिया और नशे की हालत में बाइक चलाते हुए पोंडी पहुंच गया. इसके बाद 112 की टीम ने गंभीर हालत में युवक को बोडला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story