छत्तीसगढ़

अधिकारियों के कार्यों में हुआ फेरबदल, इन्हे मिली नई जिम्मेदारी

Nilmani Pal
11 May 2023 3:19 AM GMT
अधिकारियों के कार्यों में हुआ फेरबदल, इन्हे मिली नई जिम्मेदारी
x
छग
दुर्ग। भिलाई नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास ने प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने के लिए बड़े पैमाने पर अधिकारियों और उनके कार्यों में फेर बदल किया है। आयुक्त द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक जहां कई अधिकारियों का कार्य परिवर्तन किया गया है तो कई को पुराने कार्य के साथ अतरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

आयुक्त द्वारा जारी आदेश के मुताबिक प्रीति सिंह जोन आयुक्त को वर्तमान कार्य के साथ साथ नोडल अधिकारी डे एनयूएलएम, आधार, आयुष्मान कार्ड, गोधन योजना के संपूर्ण कार्य, राजस्व अधिकारी एवं आयुक्त द्वारा सौंपे गये अन्य कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। प्रीति सिंह वही अधिकारी हैं जिन्हें सही कार्य करने के चलते पिछले साल जोन 5 के आयुक्त पद से हटाकर लूप लाइन में डाला गया था। नए आयुक्त ने फिर से उन्हें नई जिम्मेदारियां दी हैं। इसके साथ ही श्रीनिवास पटेल राजस्व अधिकारी को नोडल अधिकारी खाद्य, जनगणना, निर्वाचन, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक सर्वेक्षण एवं आयुक्त द्वारा सौंपे गये है। डी.के. वर्मा कार्यपालन अभियंता को वर्तमान कार्य के साथ उद्यान विभाग से मुक्त कर जोन 5 में कार्यपालन अभियंता की जिम्मेदारी मिली है।

संजय बागड़े कार्यपालन अभियंता जोन 4 का कार्य देखेंगे। वेशराम सिन्हा प्रभारी कार्यपालन अभियंता को वाहन शाखा से मुक्त कर जोन 3 में कार्यपालन अभियंता नियुक्त किया गया है। सी.बी. परगनिहा प्रभारी कार्यपालन अभियंता को वाहन शाखा की जिम्मेदारी मिली है। के.के. गुप्ता प्रभारी कार्यपालन अभियंता अब परियोजना शाखा देखेंगे। अमरेश लोहिया सहायक अभियंता को जोन 02 के कार्यपालन अभियंता की जिम्मेदारी मिली है। विनीता वर्मा सहायक अभियंता अब जोन 01 में प्रभारी कार्यपालन अभियंता का काम दिखेंगी। अनिल सिंह सहायक अभियंता उद्यान विभाग में कार्यपालन अभियंता का प्रभार दिया गया। आर.एस. राजपूत सहायक अभियंता उद्यान विभाग के साथ-साथ जोन 01 में सहायक अभियंता का कार्य भी देखेंगे। आलोक पसीने जोन 03 में सहायक अभियंता कार्य देखेंगे। उप अभियंता कृष्ण कुमार जंघेल जोन क्रमांक 4 शिवाजीनगर में काम के साथ ही परियोजना शाखा का कार्य भी देखेंगे।

Next Story