छत्तीसगढ़

प्रमोशन में गड़बड़ी की बू, इंस्पेक्टरों ने की गृह विभाग से शिकायत

Nil dhankar
13 May 2022 10:13 AM IST
प्रमोशन में गड़बड़ी की बू, इंस्पेक्टरों ने की गृह विभाग से शिकायत
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में साइबर कैडर के डीएसपी पद पर प्रमोशन की फाइल दौड़ते ही बवाल मच गया है। साइबर कैडर के डीएसपी के पद पर कम्प्यूटर कैडर में नियुक्त इंस्पेक्टर को प्रमोट करने की तैयारी है। इसके विरोध में साइबर कैडर के इंस्पेक्टरों ने छत्तीसगढ़ पीएससी और गृह विभाग में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इस सूचना का बाद छत्तीसगढ़ पुलिस के बाकी इंस्पेक्टर भी नाराज हैं,

क्योंकि बरसों नौकरी करने के बाद उन्हें प्रमोशन देने में देरी की जा रही है, जबकि कम्प्यूटर कैडर के इंस्पेक्टर के लिए विशेष केस मानकर प्रमोशन देने की तैयारी है। इसमें पुलिस महकमे की सबसे बड़ी गड़बड़ी यह है कि कम्प्यूटर कैडर से डीएसपी के लिए पद ही नहीं है। कम्प्यूटर और साइबर अलग-अलग कैडर होने के बाद भी एक ही किस्म का मानकर प्रमोशन देने की कोशिश की जा रही है।


Next Story