कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आई राजधानी में स्पा की बाढ़

खबर का असर: जनता से रिश्ता प्रमुखता से स्पा सेंटरों की पोल खोल रहा है
स्पा सेंटरों पर रायपुर पुलिस का छापा, कई संचालक हिरासत में
रायपुर पुलिस एक्शन मोड में आ गई औऱ ताबड़तोड़ कार्रवाई
स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों की लगातार मिल रही थीं शिकायतें
स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा,स्पा सेंटरों में एक लाख का पैकेज
बिजनेस वीजा-पासपोर्ट पर अन्य देशों से बुलाई जाती है लड़कियां
राजधानी में चल रहे तमाम स्पा सेंटर के शेयर होल्डर या पार्टनर तथाकथित सफेद पोश हौ जो समाज में दोहरे चरित्र निभामे वाले तथाकिथत समाज सेवी के संरक्षण में भोली-भाली लड़कियों को मोटी तनख्वा और करियर बनाने का लालच देकर फंसाते है। कुछ दिन तक रिसेप्शन की टेबल में बैठाते है। फिर धीरे -धीरे कस्टमर सर्विस के नाम पर मसाज रूम में जानबूझ कर किसी न किसी बहाने भेजते है ताकि वहां का रंग ढंग समझ जाए और उसी रंग में उतर जाए। एक लडक़ी को नौकरी में रखने के बाद उसे उसकी सहेलियों और अन्य लड़कियों को भी काम पर लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। लड़कियों की पारिवारिक बैकग्राउंड का पता करके उसे धीरे-धीरे स्पा के रंग में उतारा जाता है जब वह पैसे के लालच में आकर खुशी से अपने शौक पूरे करने लगती है। एटिट्यूट में आकर महंगी मोबाइल औऱ रोज नए -नए रंगबिरंगे कपड़ों की चकाचौंध में फंस जाती है तो मोहल्ले औऱ नाते रिश्तेदार की लड़किय़ां उससे इम्प्रेस होकर उस स्पा सेंटर वाली लडक़ी से जुडऩे लगती है। फिर वह धीरे-धीरे एक -एक कर लड़कियों को स्पा में नोकरी दिलाने वाली ठेकेदार बन जाती है। जिससे उसे स्पा वाले तनख्वा के साथ हर लडक़ी के पीछे 2-5 हजार तक इनाम देकर उसके हौसले बढ़ाते रहती है। यहीं अनाप -शनाप कमाई के चक्कर में लड़किया अपने अस्तित्व से भी सौदा करने से हिचकती नहीं है। उसे बाद जो सिलसिला चलता है जो अब रूकने का नाम नहीं ले रही है। यही हालात पूरे राजधानी में चल रहे स्पा सेंटरों की है. जो अघोषित रूप से स्पा के नाम पर चकला घर चला रही है।
रायपुर । स्पा सेंटरों का चलन महानगरों में है लेकिन 2018 में कांग्रेस की सरकार बनते ही दुनिया भर के स्पा सेंटरों में फ्रेंचाइजी देकर थोक में पूरे प्रदेश में धड़ाधड़ सैकड़ों स्पा सेंटर खोले, जहां कुछ दिनों तक ठीकठाक चला उसके बाद तो यह अय्याशों की नया ठिकाना बन गया तब से ये सिलसिला चल रहा है। जनता से रिश्ता लगातार पिछले 6 सालों से स्पा सेंटरों में चल रहे सफेदपोश लोगों के संरक्षण में काले कारोबार को प्रमुखता से प्रकाशित करता रहा है जिस पर संज्ञान लेकर पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर स्पा सेंटरों को देहव्यापार से मुक्त करने का अभियान भी चलाया । अभिय़ान के ठंडा पड़ते ही फिर स्पा वाले सक्रिय हो गए है। जिस पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर स्पा के संचालकों और देह व्यापार संलिप्त लडक़े लड़कियों को गिरफ्तार करने से शौकानों और रइसजादों के कान खड़े हो गए है। छत्तीसगढ़ में जनता से रिश्ता ने स्पा सेंटरों के गोरखधंधे का बड़ा खुलासा किया। विगत 6 सालों से लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा था । जनता से रिश्ता की खबरों की पुष्टि होने के बाद रायपुर पुलिस एक्शन मोड में आ गई औऱ ताबड़तोड़ कार्रवाई की शुरुआत की । राजधानी के चारों दिशाओं में स्पा सेंटरों पर छापेमारी हुई, कई संचालक हिरासत में लिए गए। पुलिस कार्रवाई के बावजूद कुछ बड़े होटल और स्पा सेंटरों को छोड़ा गया, जिससे सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रशासन को हरकत में लाने का काम किया
जनता से रिश्ता की पड़ताल और रिपोर्टिंग ने प्रशासन को हरकत में लाने का काम किया। जनता से रिश्ता की रिपोर्टिंग ने महिला सुरक्षा, नैतिकता और सामाजिक हितों को लेकर एक गंभीर विमर्श खड़ा किया। राजधानी रायपुर में अवैध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के चारों दिशाओं में स्थित स्पा सेंटरों पर एकसाथ दबिश दी। रविवार देर शाम हुई इस सरप्राइज कार्रवाई से पूरे शहर में हडक़ंप मच गया। पुलिस को कई स्पा सेंटरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है, जिसके आधार पर कई सेंटर संचालकों को हिरासत में लिया गया है। इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व सीएसपी (सिटी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस) स्तर के अधिकारियों द्वारा किया गया, और प्रत्येक दिशा के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी ताकि जांच प्रक्रिया में कोई बाधा न आए और महिला स्टाफ की पूछताछ संवेदनशील तरीके से की जा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीते कुछ महीनों से रायपुर शहर के विभिन्न इलाकों में चल रहे कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय रहवासियों और सामाजिक संगठनों ने पुलिस से संपर्क कर इन सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दी थी। शिकायतों के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए और छापेमारी की रणनीति तैयार की गई। चार टीमें, एकसाथ चार दिशाओं में कार्रवाई पूरी कार्रवाई को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया। चार अलग-अलग टीमों को पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण रायपुर के लिए निर्धारित किया गया था। हर टीम की कमान एक सीएसपी स्तर के अधिकारी के हाथ में थी। टीमों में महिला पुलिस बल के अलावा स्थानीय थानों की मदद भी ली गई।
काम कर रही युवतियों से भी विस्तृत पूछताछ
छापेमारी के दौरान टीमों ने न केवल स्पा सेंटरों की तलाशी ली, बल्कि वहां काम कर रही युवतियों से भी विस्तृत पूछताछ की। उनसे उनके निवास, पहचान पत्र, जॉब प्रोफाइल और काम की प्रकृति के बारे में जानकारी मांगी गई। कई सेंटरों से बरामद हुए आपत्तिजनक सामान पुलिस की दबिश के दौरान कुछ स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक सामग्री भी पाई गई है, जिसमें कंडोम, नशीली दवाएं, संदिग्ध रजिस्टर और कैश की बड़ी रकम शामिल है। इन सामग्रियों के आधार पर संदेह है कि वहां अनैतिक व्यापार संचालित हो रहा था। इन सेंटरों के संचालकों से पूछताछ की जा रही है, और जिन सेंटरों से अवैध सामग्री बरामद हुई है, उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जा रहा है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने 8 से अधिक स्पा सेंटरों में छापा मारा और उनमें से कई के संचालकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कुछ मामलों में सेंटर के नाम पर मिले दस्तावेजों और रजिस्ट्रेशन में भी गड़बडिय़ां पाई गई हैं। रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया, हमारे पास इन स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। प्रारंभिक जांच में कई सेंटरों में अनियमितताएं और अनैतिक गतिविधियों के प्रमाण मिले हैं। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नेता नुमा पैसे वाले लोग करते है फाइनेंस
इन स्पा सेंटरों को नेता नुमा पैसे वाले लोग फाइनेंस करते है यहां तक कि अपने अतिरिक्त मकान दुकान को भी स्पा चलाने के लिए उनके हवाले कर देते है। फिर वो स्पा के नाम पर अवैध कारोबार में छुटभैया नेता की पार्टनर बनकर दो-चार माह में कार खरीद कर रौब दिखाने शुरू कर देती है। शहर के बड़े रईसों सहित अधिकारियों के सात मेल मुलाकात का सिलसिला बढ़ाकर उन्हें टैंशनफ्री इंटरटेनमेंट का हवाला देकर कमाई चौगुनी करने लग जाती है। उसके बाद स्पा का विस्तार आपके सामने है ।
स्पा के नाम पर क्या -क्या हो रहा है सभी के आंखों से सामने है। राजनीतिक संरक्षण के चलते स्पा वाले सेक्स अड्डा चलाने का ठिकाना बनकर शहर के रईसों को देहसुख देती रहती है। इन स्पा सेंटरों में सैकड़ों बार छापामार कार्रवाई होने के बाद भी पुलिस भी साहबों के आदेश पर बार -बार वहां जाकर छापा मारती रहती है। छापे के दौरान पकड़े गए लडक़े -लड़कियों से उनके घर तक बात पहुंचाने का वास्ता देकर नेतािगरी शुरू होकर सौदेबाजी में उतर जाती है।
और चल पड़ती है छुटभैया नेता-स्पा सेंटर संचालक औऱ पुलिस की ट्रीपल इंजन एक्सप्रेस
एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा. पुलिस ने सेंटर पर एक जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में मिला। फिलहाल पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुतबिक वीआईपी, मोवा, टाटीबंध, सरोना की पाश कोलोनियों माना थाना क्षेत्र के चौकी से कुछ दूरी पर एक स्पा सेंटर पर सेक्स रैकेट चलने की पुलिस को सूचना मिल रही थी. इस पर एसएसपी के निर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।
छापे के दौरान पुलिस को तीन लडक़ी और दो लडक़े मिले. फिलहाल इस मामले में किसकी-किसकी संलिप्तता है इसकी जांच जारी है. वहीं पकड़े गए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी: मसाज तो बस दिखावा है... वहां काम करने वाली लड़कियां साफ बोलती है कि हम तो पैसों के लिए काम करते है।
बड़ा खुलासा
पुलिस की पांच टीमों ने अलग-अलग स्पा सेंटरों पर छापेमारी की और एक स्पा के मैनेजर के अलावा 7 युवतियों को पकड़ा। पुलिस ने स्पा मालिकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। तेलीबांधा थाना पुलिस को इस तरह सूचना हर रोज मिलती है, लेकिन व्यस्तता के कारण रोज छापा न मार कर पाइंटर भेजकर मामले की तस्दीक करने के बाद के छापा मारती है। राजधानी के पांच प्रमुख स्पा सेंटरों में चल रहे देह व्यापार की सूचना तो पुलिस को लेकिन जो नए-नए खुल रहे है उसकी सूचना नहीं है। सूचना के बाद पुलिस ने स्पेशल ऑफिसर मुख्यालय के बड़े अधिकारियों के नेतृत्व में पांच टीमों के साथ स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। पुलिस की पांच टीमों ने अलग-अलग स्पा सेंटरों पर छापेमारी की और एक स्पा के मैनेजर के अलावा अब तक 17 युवतियों को पकड़ा। वहीं आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटरों पर पांच पुलिस कर्मियों को सिविल ड्रेस में दो–दो हजार रुपये देकर नकली ग्राहक के रूप में भेजा। पहले टीम वीआईपी रोड स्थित एक बिल्डिंग में चल रहे स्पा सेंटर में पहुंची और वहां पर एक युवती मिली। युवती ने बताया कि स्पा सेंटर में रुपये लेकर देह व्यापार का काम कराया जाता है। स्पा सेंटर से छह युवतियां और मिलीं और चार ग्राहक भी मिले। स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान सामने आया कि स्पा का मालिक। टीम को सेंटर से तीन युवतियां और दो ग्राहक भी मिले। इस स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान पता चला कि मालिक के यहां से तीन युवतियां और एक ग्राहक मिला। छापेमारी के दौरान टीम को सेंटर से सिर्फ एक युवती मिली। भिलाई सेक्टर-एक मार्केट में स्थित मैजिक टच नामक सपा सेंटर में छापेमारी की। टीम को स्पा सेंटर में मैनेजर ने पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि सेंटर का मालिक राजू है। सेंटर से पुलिस को एक ग्राहक भी मिला। क्राइम आफिसर ने बताया कि छह महीने से स्पा सेंटर चल रहे थे। यहां पर स्पा के नाम पर देहव्यापार किया जा रहा था। कई दिनों से मिल रही शिकायतों के बाद छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पांच स्पा सेंटर से 17 युवतियों को पकड़ा, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया, इसके साथ ही एक मैनेजर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने स्पा मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्पा में चल रहा था गंदा काम
पुलिस ने छापेमारी कर एक दर्जन से जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा होने के बाद भी स्पा सेंटर वाले दूसरे राज्यों से जरूरतमंद लड़कियों को मोटी कमाई का झांसा देकर स्पा सेंटर लाकर जिस्म फरोशी के धंधे में उतार रहे है। पुलिस ने छापेमारी कर अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।





