छत्तीसगढ़

मछली के लिए बीच सड़क पर हुई मारामारी, राजिम-अभनपुर रोड की घटना

Nil dhankar
24 March 2024 4:59 PM IST
मछली के लिए बीच सड़क पर हुई मारामारी, राजिम-अभनपुर रोड की घटना
x

राजिम। राजिम इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 सी पर पिकअप का दरवाजा खुलने से मछलियां सड़क पर बिखर गई। सड़क पर म‍छलियों के गिरते ही सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए और मछलियां बटोरने लगे। इसे लेकर धक्का-मुक्की और मारामारी भी शुरू हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार दो क्विंटल मछलियों से लदा पिकअप रायपुर से छुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पिकअप का दरवाजा खुलने से मछलियां हाइवे पर बिखर गई। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और मछलियां लूट ले गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जितना जिससे बन पाया, उतनी मछलियां लेकर चलते बने। कई लोग हाथ मलते रह गए। जिन लोगों के हाथ मछलिया लगी उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आई। वे यह कहते दिखे कि अब होली का असली मजा आएगा।

Next Story