छत्तीसगढ़

ननंद और भाभी के बीच हुई मारपीट, शादी के दिन हुआ विवाद

Nil dhankar
10 May 2022 10:25 AM IST
ननंद और भाभी के बीच हुई मारपीट, शादी के दिन हुआ विवाद
x

कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र के दादर शांतिनगर में एक युवती के वैवाहिक कार्यक्रम के दाैरान पुरानी पारिवारिक बात पर विवाद हाे गया। बाद में दुल्हन बनी ननंद और भाभी के बीच मारपीट हुई। दाेनाें ओर से परिवार के लाेग भी आपस में भिड़ गए। पुलिस ने मामले में काउंटर केस दर्ज कर लिया है। एक ओर से दुल्हन बनी ननंद शालिना महिलांगे ने रिपाेर्ट लिखाई है। जिसमें उसने बताया कि उसकी भाभी कविता पुरानी बाताें के साथ ही अपने भाई के बच्चे काे गिराने की बात काे लेकर झगड़ा कर रही थी।

जिसे मना करने पर कविता अपने पिता धनेंद्र भारती, मां दुर्गा, दादी अघ्घन भारद्वाज के साथ मिलकर मारपीट करने लगे। दूसरी ओर से कविता ने रिपाेर्ट लिखाई। जिसके मुताबिक वैवाहिक कार्यक्रम के दाैरान ननंद शलिना और जेठानी चित्रलेखा ने पुराने विवाद पर झगड़ा किया। मना करने पर उन्हाेंने मारपीट की। बीच-बचाव करने उसकी मां दुर्गा और दादी अघ्घन पहुंची ताे ननंद व जेठानी के साथ कविता के पति सराेज ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। इस दाैरान वे हंसिया, टांगी भी पकड़े थे।

Next Story