छत्तीसगढ़

होटल संचालक और युवकों के बीच हुई जमकर मारपीट, पापड़ तलने को लेकर हुआ विवाद

Admin2
3 July 2021 4:32 PM IST
होटल संचालक और युवकों के बीच हुई जमकर मारपीट, पापड़ तलने को लेकर हुआ विवाद
x
छत्तीसगढ़

भिलाई में लड़कों के बीच ताबड़तोड़ विवाद हुआ। विवाद इतना कि एक-दूसरे के खून निकलते तक मारपीट हुई। पूरा विवाद स्टेशन मरोदा इलाके में हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक 100 का नोट और पापड़ तलने को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद यही नहीं थमा,युवकों ने अपने साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में फिल्मी स्टाइल में मारपीट शुरू हो गई।

ये है पूरा मामला

भिलाई के स्टेशन मरोदा इलाके में सुबह नास्ता करने गए शारदा पारा कैम्प-2 क्षेत्र के युवकों और होटल संचालक के साथ जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि भीड़ जुटी और भीड़ ने भी संचालक के साथ मिलकर युवकों की जमकर पिटाई कर दी। विवाद गर्म तेल में 100 का नोट और पापड़ तलने को लेकर शुरू हुआ। शिकायत के बाद पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।

Next Story