छत्तीसगढ़

चर्च में शॉर्ट सर्किट की घटना से मचा हड़कंप

Nil dhankar
6 Oct 2024 9:59 AM IST
चर्च में शॉर्ट सर्किट की घटना से मचा हड़कंप
x
छग

दुर्ग durg news। भिलाई के सेक्टर 6 थाना अंतर्गत स्थित क्रिश्चियन कम्युनिटी चर्च शनिवार रात शॉर्ट सर्किट की घटना से दहल गया। यहां इलेक्ट्रिक स्पार्किंग इतनी अधिक हो रही थी मानो चर्च के अंदर दिवाली की आतिशबाजी हो रही हो। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 6 कम्युनिटी चर्च में शनिवार को राज्य स्तरीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन था। शाम को सभी प्रतिभागी वहां पहुंचे थे। आयोजन के दौरान ही रात में अचानक वहां शार्ट सर्किट हो गया। bhilai big news

बिजली की तारों में स्पार्किंग इतनी तेज होने लगी की उसमें से दिवाली के पटाखों की तरह आवाज और चिंगारी निकलने लगी। काफी देर तक इसी तरह स्पार्किंग होती रही। इसके बाद चर्च के संचालकों द्वारा इलेक्ट्रीशियन को बुलाया गया और उसे ठीक किया गया।

स्पार्किंग इतनी अधिक थी कि चर्च के अंदर आग लग गई थी, लेकिन इससे पहले की आग बड़ा रूप लेती चर्च के मेंबर्स ने सूझबूझ दिखाकर इस आग पर तत्काल काबू पा लिया। इससे बड़ी घटना टल गई।


Next Story