छत्तीसगढ़
परीक्षा जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए: कलेक्टर
Shantanu Roy
2 Jun 2026 8:00 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आगामी प्री-डीएड 2026 परीक्षा को लेकर साइंस कॉलेज सभागार में प्री-डीएड परीक्षा में नियुक्त केन्द्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों, प्राचार्यों एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्री-डीएड परीक्षा 4 जून को 14 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि परीक्षा जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। छोटी-छोटी गलतियां भी कई बार बड़े विवाद और समस्याओं का कारण बन जाती हैं, इसलिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता एवं सावधानी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को परीक्षा संबंधी सभी नियमों और निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं एवं अन्य परीक्षा सामग्री के पैकिंग समय, केन्द्राध्यक्ष के हस्ताक्षर, सील निर्धारित प्रपत्रों में सभी जानकारियां सही और पूर्ण रूप से दर्ज करना अनिवार्य है। कई बार छोटी लापरवाही भी बड़ी गलती का रूप ले लेती है। कलेक्टर ने सभी केन्द्राध्यक्षों, नोडल अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षा संबंधी सभी प्रक्रियाओं को दोबारा जांच लें, यह सुनिश्चित कर लें कोई जानकारी छूट न जाए तथा सभी प्रपत्र सावधानीपूर्वक भरे जाएं, ताकि परीक्षा का आयोजन त्रुटिरहित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कालेज के प्राचार्य, पर्यवेक्षक, नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





