छत्तीसगढ़

Raipur Weather News: रायपुर में गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश, मौसम हुआ मेहरबान

jantaserishta.com
17 Sept 2024 8:40 AM IST
Raipur Weather News: रायपुर में गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश, मौसम हुआ मेहरबान
x
रायपुर: राजधानी रायपुर में मंगलवार को हल्के बादल रहेंगे। इस दौरान एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 18 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम आगे बढ़ रहा है।
इसका रुख उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर है। इसलिए सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों मे बारिश हो रही है। समुद्र से नमी वाली हवा आने के कारण राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही है। राजधानी रायपुर में हल्के बादल छाए रहे।
इस दौरान दोपहर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आउटर में हल्की बारिश रिकार्ड की गई। बादल और बारिश की वजह से दिन का तापमान भी 30 डिग्री के करीब रहा। यह सामान्य के आसपास है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार को भी हल्के बादल और बारिश की स्थिति रहने पर गर्मी से राहत रहेगी। दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story