छत्तीसगढ़

डबल Murder से गांव में तनाव का माहौल, पुलिस की गिरफ्त में कातिल

Nil dhankar
12 Jun 2024 10:38 AM IST
डबल Murder से गांव में तनाव का माहौल, पुलिस की गिरफ्त में कातिल
x
छग

बस्तर bastar news। जमीन विवाद के चलते दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान 2 सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने दोनों को कुल्हाड़ी से काट डाला। सूचना मिलने पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, इरिकपाल गांव निवासी योगेश कश्यप और चंद्रशेखर कश्यप का गांव में रहने वाले एक अन्य परिवार से जमीन को लेकर कई साल से विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच आए दिन मारपीट और लड़ाई-झगड़ा होता था। मंगलवार दोपहर भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। Bastar Double Murder

chhattisgarh news दूसरे पक्ष के लोग योगेश के घर पहुंच गए। विवाद इतना बढ़ा कि घर वालों पर हमला कर दिया गया। योगेश और उसके भाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। मामले की जानकारी लगते ही एसपी शलभ सिन्हा समेत पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची। SP Shalabh Sinha

पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के बाद गांव में और बवाल न हो, इसलिए जवानों को तैनात कर दिया गया है। एसपी शलभ सिंह ने बताया कि, जमीन विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच बवाल हुआ है। दो लोगों की हत्या हुई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी 5 से 6 लोगों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा।


Next Story