छत्तीसगढ़

भूपेश का मुलाकात के लिए जेल जाना कुछ तो बात है : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

Nilmani Pal
13 Sept 2024 11:40 AM IST
भूपेश का मुलाकात के लिए जेल जाना कुछ तो बात है : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
x

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोयला लेवी मामले में आरोपी सूर्यकांत तिवारी से मुलाकात करने जेल पहुंचने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि सब कुछ बहुत स्पष्ट है. भारतीय जनता पार्टी तो शुरू से ही कह रहे हैं कि सांच को आंच नहीं. कांग्रेस की सरकार में सिंडिकेट का जन्म हुआ था.

जब संलिप्तता नहीं है तो ऐसी कौन सी बात है जो जेल में जाना पड़ गया. किरण सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार में रहते हुए भ्रष्टाचार की सीमा लांघ दी. जिनकी जमानत नहीं हो रही है, वे सभी लोग जेल में हैं. अत्याचार आपकी सरकार में हुआ है, भ्रष्टाचार आप करें, आपके लोग करें. कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया. टारगेट करने की बात बहुत हास्यास्पद है. जनता सब समझती है इसलिए पांच सालों में ही सरकार चली गई.

कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दूसरे के संगठन में टिप्पणी वही करता हैं, जो फुर्सत में रहते हैं. उनके दौरे का फर्क पहले भी नहीं पड़ा, अभी नहीं पड़ेगा.

Next Story