छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्र में समुचित व्यवस्था नहीं : नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल
Nil dhankar
30 Oct 2022 1:04 PM IST

x
रायपुर। प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है। धान खरीदी को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्र में सरकार ने समुचित व्यवस्था नहीं की है। नारायण चंदेल ने सरकार से किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करने की मांग की।
नारायण चंदेल ने आगे कहा कि, सरकार गिदावरी के नाम पर किसानों को परेशान न करें। साथ ही 1 सप्ताह के अंदर खरीदी केंद्रों से धान का उठाव व परिवहन हो क्योंकि उठाव न होने से धान सड़ जाता है, जो कि राष्ट्रीय क्षति है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, अब तक खरीदी केंद्रों में बोरे की व्यवस्था नहीं है ऐसे में धान खरीदी कैसे होगी। साथ ही सरकार को किसानों को टोकन समय पर मिलने की व्यवस्था करनी चाहिए।
Next Story





