छत्तीसगढ़

पेट्रोल-डीजल नहीं है...दोपहर बाद पंपों में लगे बोर्ड

Nilmani Pal
14 May 2026 4:52 PM IST
पेट्रोल-डीजल नहीं है...दोपहर बाद पंपों में लगे बोर्ड
x

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत हो गई है। सप्लाई नहीं होने से कई पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिन पंपों में पेट्रोल-डीजल मिल रहे वहां गाड़ियों की लंबी कतारें लगी है और लिमिट में पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है।

बिलासपुर जिले में भी पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंपों में ईंधन पूरी तरह खत्म हो चुका है। कई पंपों पर “नो पेट्रोल” और “नो डीजल” के बोर्ड लगाए गए हैं। बाकी बचे पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही है। लोग घंटों इंतजार कर ईंधन भरवा रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ परिवहन, निजी संस्थानों और सरकारी विभागों पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है।

दंतेवाड़ा में डीजल संकट गहरा गया है। अधिकतर पेट्रोल पंपों में डीजल खत्म हो गई है। इसके चलते सुबह से पेट्रोल पंपों में सन्नाटा पसरा हुआ है। डीजल नहीं मिलने से ट्रांसपोर्टर परेशान हैं। मालवाहक वाहन खड़े करने की नौबत आ गई है। सप्लाई प्रभावित होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। जल्द सप्लाई नहीं पहुंची तो परेशानी बढ़ सकती है।

Next Story