छत्तीसगढ़

निगम के जिम में बिजली नहीं, टार्च के भरोसे कसरत कर रहे युवा

Nil dhankar
31 Dec 2022 12:57 PM IST
निगम के जिम में बिजली नहीं, टार्च के भरोसे कसरत कर रहे युवा
x

धमतरी। सरकारी निर्माण कहीं भी होते हैं तो उसमें पैसा जनता से लिए गए टैक्स का ही होता है. जनता के पैसों से जनता के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना ही टैक्स लेने का लक्ष्य भी होता है. लेकिन धमतरी में जनता के पैसे की कैसे बर्बादी हो रही है. इसका नमूना सामने आया है. धमतरी नगर निगम ने शहर के युवाओं के लिए एक जिम बनवाया था. जिम में एसी,पंखे, लाइट, टाइल इंटीरियर, डेकोरेशन सहित तमाम चीजों पर ध्यान दिया गया था. 25 लाख रुपए की लागत से यह शानदार जिम तैयार किया गया था. इस जिम में एक साथ 50 लोग वर्कऑउट कर सकते हैं. लेकिन आप जानकर हैरान होंगे कि बीते 4 महीने से इस जिम की बिजली कटी हुई है.

युवा जो यहां पर कसरत करने आते हैं. जिमिंग करने आते हैं. वह मोबाइल की रोशनी से अपना काम चलाने को मजबूर है. जिस वार्ड में यह जिम बना हुआ है वहां के पूर्व पार्षद ने इस दुर्दशा के पीछे निगम की लापरवाही को बताया है. निगम के पूर्व पार्षद का यह भी आरोप है कि जिम से जुड़े जो सरकारी दस्तावेज है वह भी गायब कर दिए गए हैं. अब जो जिम की समस्याओं से परेशान है वह लगातार मांग कर रहे हैं यहां की व्यवस्था दुरुस्त की जाए. बिजली कनेक्शन जोड़ा जाए. लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है. काम कुछ नहीं हो रहा है.

Next Story