छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 0 पर पहुंचा कोरोना केस, कोई मरीज नहीं

jantaserishta.com
2 Aug 2023 9:27 AM IST
छत्तीसगढ़ में 0 पर पहुंचा कोरोना केस, कोई मरीज नहीं
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में अभी कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है. होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे कोविड-19 के एक मरीज के मंगलवार को स्वस्थ होने के बाद प्रदेश में इसके मरीजों की संख्या शून्य हो गई है. मंगलवार को कोरोना के लक्षण वाले 98 व्यक्तियों के सैंपल की जांच में एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है.
अमेरिका में फिर बढ़ रहा कोविड-19 संक्रमण
अमेरिका में एक बार फिर से कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की तरफ से जो जानकारी दी गई है वह काफी डराने वाली है। सीडीसी का कहना है कि 15 जुलाई को 7,100 से ज्‍यादा कोविड-19 के मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जबकि एक हफ्ते पहले ही यह संख्‍या 6,444 थी। सीडीसी ने चेतावनी दी कि अस्पताल में भर्ती होने वालों मरीजों की संख्‍या में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। यह आंकड़ा पिछले साल दिसंबर के बाद से सबसे ज्‍यादा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story