छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों में आक्रोश का माहौल, कर रहे केंद्र के सामान महंगाई भत्ते की मांग

Nilmani Pal
9 May 2022 7:38 AM GMT
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों में आक्रोश का माहौल, कर रहे केंद्र के सामान महंगाई भत्ते की मांग
x

रायपुर। केंद्र के सामान महंगाई भत्ते की मांग को लेकर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी अब आंदोलन के मूड में आ गए है। अपने इस मांग को लेकर अधिकारी-कर्मचारी संघ समेत प्रदेश के दर्जन भर से ज्यादा संगठन लामबंद होकर बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। अभी राज्य के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में 12 फीसदी कम महंगाई भत्ता मिल रहा है। लिहाजा प्रदेश के कर्मचारियों में आक्रोश का माहौल है।

बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को राज्य के कर्मचारियों की तुलना में 12 फीसदी ज्यादा महंगाई भत्ता मिल रहा है। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को अभी 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रही है। राज्य के कर्मचारियों को 22 प्रतिशत डीए मिल रहा है। वहीं अब इसे एक सामान करने की मांग को लेकर प्रदेश के कर्मचारी मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। कर्मचारियों ने राज्य सरकार पर भेदभाव करने का भी आरोप लगाया है।


Next Story