छत्तीसगढ़

बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड के सभी दोषी की रायपुर कोर्ट में सरेंडर की संभावना

jantaserishta.com
15 April 2024 1:04 PM IST
बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड के सभी दोषी की रायपुर कोर्ट में सरेंडर की संभावना
x
रायपुर: राज्य गठन के बाद जून 2003 में हुए प्रदेश के पहले बहुचर्चित राजनैतिक रामवतार जग्गी हत्याकांड के सभी दोषी अब से कुछ देर बाद न्यायाधीश पंकज सिन्हा की कोर्ट में सरेंडर कर सकते है। इनमें महापौर एजाज ढेबर के बड़े भाई याहया ढेबर, अभय गोयल समेत सभी 27 दोषी आरोपी सरेंडर कर सकते है। हत्या के 21 साल बाद हाईकोर्ट बिलासपुर ने निचली कोर्ट के आदेश को यथावत रखते हुए सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखा था। इनमें से एक विक्रम शर्मा बुलटू पाठक की मृत्यु हो गई है। शेष सभी आज रायपुर जिला कोर्ट में सरेंडर कर सकते है।
अन्य दोषियों चिमन सिंह ,शिवेंद्र सिंह परिहार, फिरोज सिद्दीकी,विनोद सिंह राठौड़ राकेश कुमार शर्मा उर्फ बब्बू ,संजय सिंह कुशवाहा उर्फ चुन्नू ,रविंद्र सिंह उर्फ रवि राजू भदोरिया,नरसी शर्मा सत्येंद्र सिंह,विवेक सिंह भदोरिया,लाला भदोरिया सुनील गुप्ता ,अनिल पचौरी हरीश चंद्रा ,),सुरेश सिंह ,सूर्यकांत तिवारी ,,अविनाश उर्फ लल्लन सिंह ,जामबंद उर्फ बबलू,श्याम सुंदर उर्फ आनंद शर्मा ,विनोद सिंह उर्फ बादल,विश्वनाथ राजभर,अशोक सिंह भदोरिया,राकेश चंद्र त्रिवेदी के साथ अमरीक सिंह गिल,वी के पांडे (दोनों पुलिस अधिकारी) शामिल हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story