छत्तीसगढ़

गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

Nil dhankar
15 July 2023 10:04 AM IST
गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट
x

रायपुर। प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है. छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने बताया कि मानसून द्रोणिका बीकानेर, अलवर, ग्वालियर, सीधी, डाल्टनगंज, शांतिनिकेतन और उसके बाद पूर्व की ओर दक्षिण मिजोरम तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. दूसरा ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है.

बता दें कि शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया.


Next Story