छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ समेत इस राज्य में आज झमाझम बारिश के आसार, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Nil dhankar
12 Jun 2022 10:15 AM IST
छत्तीसगढ़ समेत इस राज्य में आज झमाझम बारिश के आसार, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
x
मौसम अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी तेज हो गई है। आज कई शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया। वहीं प्री मानसून के तेज होने से गर्मी से राहत मिली है।

शनिवार शाम से बदला मौसम
छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में शनिवार शाम से मौसम में बदलाव हुआ है। कई शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जिसके बाद तापमान में गिरावट हो गई है। वहीं आज भी राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
इधर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी मौसम में बदलाव होने से गर्मी से राहत मिली है। पश्चिम से प्रदेश में आ रही ठंडी और नमी युक्त हवा ने लोगों को राहत दी है। अब अधिकतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। मौसम विभाग की माने तो छत्तीसगढ़ में 13 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत अन्य जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों में नर्मदापुरम, भोपाल, रायसेन, सागर, खरगोन में बारिश हुई। आज उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम, भोपाल, जबलपुर, रीवा और सागर सम्भाग के जिलों में बारिश हो सकती है।
अनूपपुर, अशोकनगर और ग्वालियर में भी गरज- चमक के साथ बारिश के आसार है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट भी हुई।
Next Story