छत्तीसगढ़

CG में आज हल्की बारिश होने की संभावना, मौसम विज्ञानी ने दी जानकारी

Nil dhankar
24 Feb 2022 8:33 AM IST
CG में आज हल्की बारिश होने की संभावना, मौसम विज्ञानी ने दी जानकारी
x
सांकेतिक फोटो 

रायपुर। प्रदेश में हवा की दिशा बदलने की वजह से अब गर्मी भी बढ़ने लगी है। दोपहर की धूप भी चुभने लगी है। वही बुधवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से आने वाले गर्म और नमी युक्त दक्षिण हवा का संगम स्थल पूर्वी मध्य प्रदेश है। इसके प्रभाव से ही आज प्रदेश के उत्तरी भाग में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। वही मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी में और बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभावित है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया।


Next Story