छत्तीसगढ़

29 और 30 अगस्त को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने के आसार

Nil dhankar
27 Aug 2024 9:11 AM IST
29 और 30 अगस्त को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने के आसार
x

रायपुर raipur news। छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद 29 और 30 अगस्त को रायपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं आज और कल दो दिन मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां कम रहेंगी। 29 अगस्त से फिर मानसून एक्टिव होगा जिससे बारिश हो सकती है। chhattisgarh

Meteorological Department 1 जून से 26 अगस्त तक प्रदेश में 931.5 मिलीमीटर बारिश हुई है जो औसत 6% अधिक है। वहीं 7 जिलों में अधिक बारिश हुई है। 5 जिलों में औसत से कम और बाकी जिलों में सामान्य वर्षा हुई है। 27-28 अगस्त को सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। बारिश की संभावना नहीं है। chhattisgarh news

Next Story