छत्तीसगढ़

आज सरगुजा और बिलासपुर संभाग में मौसम परिवर्तन के आसार

Nilmani Pal
17 Oct 2024 3:05 AM GMT
आज सरगुजा और बिलासपुर संभाग में मौसम परिवर्तन के आसार
x

रायपुर raipur news। मानसून की वापसी के बाद तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है, लेकिन अभी भी हवा में नमी बनी हुई है, जिससे रात के तापमान में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को औसत तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले चार दिनों के भीतर दक्षिण छत्तीसगढ़ में मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि आगामी दो दिनों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में भी बारिश के आसार हैं। surguja bilaspur

बुधवार को डोंगरगढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

रायपुर शहर में गुरुवार को बादल छाए रहने की संभावना है, और यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Next Story