छत्तीसगढ़
आधुनिक पत्रकारिता का तुलनात्मक अध्ययन की आवश्यकता है: विधानसभा अध्यक्ष
Shantanu Roy
14 Aug 2025 6:52 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में आज कला मंदिर भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में 25वॉं वसुन्धरा सम्मान वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव को प्रदान किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री आर.एस. बारले, पद्मश्री उषा बारले, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, वरिष्ठ पत्रकार अभय कुमार दुबे विशेष रूप से मौजूद थे। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आयोजन समिति की ओर से वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और सम्मान निधि प्रदान किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आधुनिक पत्रकारिता और पुरातन पत्रकारिता का तुलनात्मक अध्ययन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पुराने समय में अखबार, सूचना और संदेश का सशक्त माध्यम रहा है। राजनीतिक एवं सामाजिक जागरूकता अखबारों की देन है। आधुनिक युग में सोशल मीडिया और एआई ने संपर्क एवं सूचना की ऐसी जॉल फैलाई है कि खबरों की विश्वसनीयता ढूंढना मुश्किल हो गया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अखबारों की खबरों के लिए आज भी जिम्मेदारी है, लेकिन सोशल मीडिया में इसका अभाव है। उन्होंने कहा कि कीर्तिशेष देवी प्रसाद चौबे जी जिनकी पावन स्मृति में यह सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से राजनीतिक एवं सामाजिक चेतना हेतु निरंतर प्रयास किये हैं। लोक जागरण के इस पुनीत कार्य के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने आयोजकों को साधुवाद दिया। 25वॉं वसुन्धरा सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने हिन्दी पत्रकारिता के स्वरूप पर अपने विचार प्रस्तुत किया। इसी प्रकार वरिष्ठ पत्रकार अभय कुमार दुबे ने सोशल मीडिया के बीच हिन्दी पत्रकारिता का भविष्य पर अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान वैचारिक पत्रिका कृति बहुमत का 147वॉं अंक और कृति वसुन्धरा का 122वॉं अंक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, प्रदीप चौबे एवं विनोद मिश्र, वसुन्धरा सम्मान से पूर्व में सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार गण, नगर के गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





