छत्तीसगढ़

भारी उत्साह है मोदी के तीसरी बार पीएम बनने पर : Minister Ramvichar Netam

Nil dhankar
9 Jun 2024 10:44 AM IST
भारी उत्साह है मोदी के तीसरी बार पीएम बनने पर : Minister Ramvichar Netam
x

रायपुर raipur news। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी आज शाम 7:15 मिनट पर पीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में रखा गया है। 18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे में एनडीए NDA को स्पष्ट बहुमत मिला है।

इसी के साथ नरेंद्र मोदी Narendra Modi प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए पीएम मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज नेताओं के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, अन्य मंत्री और सभी विधायक समेत कई नेता शामिल होंगे।

chhattisgarh news पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ के सीएम, मंत्री, विधायक समेत सभी क्लस्टर प्रभारी और जिला अध्यक्ष भी शामिल होंगे। इस पर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, तीसरी बार पीएम बनने पर भारी उत्साह है। सभी विधायक, मंत्री, पदाधिकारी शपथ में शामिल रहेंगे। वहीं सभी क्लस्टर प्रभारी, जिला अध्यक्ष, मोर्चा और प्रकोष्ठ अध्यक्ष शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर दिल्ली में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने नौ और 10 जून के लिए राष्ट्रीय राजधानी को उड़ान निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है।

Next Story