छत्तीसगढ़

मेरे कॉलेज की एक लड़की है…गाने पर झूमे कांग्रेस विधायक

Nilmani Pal
3 Jan 2022 4:53 AM GMT
मेरे कॉलेज की एक लड़की है…गाने पर झूमे कांग्रेस विधायक
x

जशपुर। जशपुर जिले के कुनकुरी विधायक व संसदीय सचिव यू डी मिंज का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमे विधायक हिंदी और सादरी गानों में गाते और झूमते नजर आ रहे हैं। कैमरे मे कैद वीडियो में विधायक युडी मिंज कॉलेज की एक लडक़ी है हिंदी गाने को गाते है और उस गाने पर झूमते नजर आ रहे है।

इस आयोजन में सादरी नागपुरी और लोकप्रिग हिंदी गानों के ताल पर एक साथ सैंकड़ो लोग झूमते गाते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि जशपुर जिले में क्रिसमस और नव वर्ष काफी धूम धाम से मनाया जाता है। ईसाई समाज की बाहुल्यता के कारण क्रिसमस के यहाँ कई आयोजन होते है।


Next Story