छत्तीसगढ़

गरीब परिवार में 3 सदस्य लेकिन नहीं है राशन कार्ड, मुख्यमंत्री ने दिए बनाने के निर्देश

Nilmani Pal
26 Jun 2022 11:15 AM GMT
गरीब परिवार में 3 सदस्य लेकिन नहीं है राशन कार्ड, मुख्यमंत्री ने दिए बनाने के निर्देश
x

जशपुर। भेंट- मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करते हुए निर्मला खलखो ने बताया कि राशन कार्ड नही है। परिवार में 3 सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि सूची में नाम होने के बाद भी लाभ नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने नए राशनकार्ड बनाने के निर्देश दिए।

टेम्पो के किसान देवनंदन ने बताया कि उनकी 17 एकड़ जमीन है। जिसमें खेती कर उन्होंने 144 क्विंटल धान बेचा है। उन्हे योजनाओं का लाभ मिल रहा है। धान बेचकर जो पैसे मिले उससे घर बनवा रहा हूं। ट्रेक्टर भी खरीदी है। बेटी और बहु को पढ़ा रहा हूँ। किसान राजेश मिंज ने बताया कि उनकी 8 एकड़ जमीन है। न्याय योजना के तहत एक लाख 5 हजार मिला। शिवकुमार राम सोगड़ा ने कहा कि उन्हें 2 एकड़ वन अधिकार पट्टा मिला है। एक एकड़ में मछली पालन और बाकी में खेती कर रहा हूँ।

मुख्यमंत्री से बात करते हुए भूमिहीन श्रमिक पुनिया बाई ने कहा की राजीव गांधी भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूर योजना की 3 किश्त मिल गई है। मुख्यमंत्री ने सभी से कहा कि अब साल में 7 हजार मिलेगा। सभी भूमिहीन पंजीयन कराए और योजना का लाभ उठाएं।सरना देवगुड़ी के बैगा पुजारियों को भी 7 हजार रुपए वार्षिक दिया जाएगा। कौशल्या भगत ने बताया कि 380 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट, 12 600 क्विंटल गोबर की खरीदी की। 32 हजार वर्मी कमोस्ट, एक लाख 43 हजार गोबर बेचकर स्कूटी खरीदी है। उन्होने बताया कि उनके समूह में 13 सदस्य हैं। कुल 2 लाख 40 हजार रुपए समूह को मिला। अब हम गोबर से बिजली भी बनाएंगे।

Next Story