छत्तीसगढ़
कर्मचारी कॉलोनी में चोरी की घटनाओं से लोग असुरक्षित, पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल
Shantanu Roy
26 Feb 2026 9:32 PM IST

x
छग
Pithora. पिथौरा। छत्तीसगढ़ के पिथौरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लहरौद की कर्मचारी कॉलोनी इन दिनों चोरों के लिए ‘सॉफ्ट टारगेट’ बनती जा रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश और असंतोष देखा जा रहा है। नागरिकों का आरोप है कि पुलिस की बीट प्रणाली और रात्रिकालीन गश्त केवल कागजों तक सीमित रह गई है, जिसका फायदा उठाकर अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस वर्ष कॉलोनी में कई बड़ी चोरी की घटनाएं हुई हैं। राकेश नायक के घर से करीब 30 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी हो गए। वहीं, सत्यवती दुबे के घर से 3 लाख 50 हजार रुपये नगद और जेवरात पार कर दिए गए। बाल कुमार ठाकुर के निवास से भी लगभग 3 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई। इन मामलों की विवेचना धीमी गति से चल रही है और अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
पिछले वर्षों की घटनाओं में वर्ष 2024 में चितरंजन चौधरी की कार का कांच तोड़कर 10 लाख रुपये की नगदी चोरी हुई थी। इससे पहले वर्ष 2022 में महेश साहू के घर से 4 लाख रुपये के जेवर, वर्ष 2021 में नीरज अग्रवाल के घर से 5.50 लाख रुपये की संपत्ति और जितेंद्र प्रसाद दुबे के यहां 3 लाख रुपये की चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। सबसे चौंकाने वाली घटना पुनीत सिन्हा के घर की है, जहां एक ही वर्ष में दो बार चोरी हुई – पहली बार करीब 10 लाख रुपये के जेवर और नगदी तथा दूसरी बार 60 हजार रुपये की नगदी चोर ले गए। कॉलोनी के लोगों ने विद्याचरण नायक के घर 5 लाख रुपये की चोरी के दौरान ओडिशा मूल के दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था, लेकिन इसके बावजूद अपराध पर रोक नहीं लग पाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में 5 से 6 छोटी चोरी की घटनाएं ऐसी भी हैं, जिनकी शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई।
अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक कॉलोनी में लगभग 10 बड़ी चोरी की वारदातों में करीब 74 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति चोरी हो चुकी है, जिसमें 35 से 40 लाख रुपये के जेवर और शेष नगदी शामिल है। अनौपचारिक मामलों को जोड़ने पर यह आंकड़ा 80 लाख रुपये से अधिक हो गया है। लगातार चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस द्वारा किसी भी मामले में शत-प्रतिशत बरामदगी नहीं हो सकी है। इससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यक्षमता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने कॉलोनी में नियमित गश्त, सीसीटीवी निगरानी और सक्रिय पुलिसिंग की मांग की है, ताकि अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बहाल हो। इस मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडे ने कहा कि सभी चोरियों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पूर्व में हुए चोरी के प्रकरणों में जल्द खुलासा होगा और वर्तमान आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा। पिथौरा थाना प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि उनकी टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है और कॉलोनी में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं।
Tagsपिथौरा कर्मचारी कॉलोनीचोरी की घटनाएंरायगढ़ पुलिसग्राम पंचायत लहरौदसोने के आभूषण चोरीनगदी चोरीपुलिस कार्यप्रणालीसुरक्षा व्यवस्थाएडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेथाना प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रानागरिक असंतोषरात्रिकालीन गश्तपेट्रोलिंगसीसीटीवी निगरानीPithora Employees Colonyincidents of theftRaigarh PoliceGram Panchayat Laharoudtheft of gold jewellerytheft of cashpolice functioningsecurity arrangementsAdditional SP Pratibha PandeyPolice Station in-charge Siddharth Mishracitizen dissatisfactionnight patrollingpatrollingCCTV surveillanceछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





