छत्तीसगढ़
नगर पंचायत में लाखों की चोरी का खुलासा, फरार आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
2 March 2026 12:10 AM IST

x
छग
Khairagarh–Chhuikhadan–Gandai. खैरागढ़–छुईखदान–गंडई। थाना गंडई पुलिस ने नगर पंचायत गंडई में हुई चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जिला KCG पुलिस की यह कार्रवाई आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। मामले की जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कमल किशोर नेताम (54 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 02 पंडरिया गंडई, ने थाना गंडई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 23 अप्रैल 2025 की रात्रि लगभग 11 बजे से 24 अप्रैल 2025 की सुबह 10 बजे के बीच नगर पंचायत कार्यालय भवन में लगे पंप का केबल वायर और स्टार्टर अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। इसके बाद 4 मई 2025 को कार्यालय में रखे कम्प्यूटर सेट और सीपीयू सहित अन्य सामान भी चोरी हो गया।
चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 39,130 रुपये बताई गई। नगर पंचायत की लिखित शिकायत पर थाना गंडई में अपराध क्रमांक 179/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि घटना की रात आरोपी नगर पंचायत के चौकीदार के साथ परिसर में ही सोया था। रात्रि के दौरान वह चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। पुलिस टीम द्वारा लगातार फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी इंद्रजीत मैथिलश्री (32 वर्ष), निवासी ग्राम पेंड्री खुर्द, थाना खैरागढ़, जिला KCG, अपने गांव आया हुआ है। सूचना पर थाना गंडई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना को स्वीकार किया। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने ग्राम घोघा जाने वाले रास्ते में स्थित एक पुराने खंडहर से चोरी का सामान बरामद किया। बरामद सामग्री में स्टार्टर, केबल वायर, कम्प्यूटर मॉनिटर, माउस, कीबोर्ड, सीपीयू तथा दो नग कम्प्यूटर केबल वायर शामिल हैं। जब्त किए गए सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 23,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बरामद सामग्री को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। थाना गंडई पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जिला KCG पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते नगर पंचायत में हुई चोरी का पर्दाफाश संभव हो सका। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।
Tagsखैरागढ़गंडई थानाजिला KCGनगर पंचायत गंडईचोरी का खुलासाफरार आरोपी गिरफ्तारइंद्रजीत मैथिलश्रीकमल किशोर नेतामबीएनएस धारा 331(4)305कम्प्यूटर चोरीकेबल वायर चोरीपुलिस कार्रवाईन्यायिक रिमांडमशरूका बरामदछत्तीसगढ़ पुलिसआपराधिक गतिविधि नियंत्रणKhairagarhGandai Police StationDistrict KCGNagar Panchayat Gandaitheft solvedabsconding accused arrestedIndrajit MaithilshreeKamal Kishore NetamBNS Section 331(4)computer theftcable wire theftpolice actionjudicial remandcontraband recoveredChhattisgarh Policecriminal activity controlछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





