छत्तीसगढ़

जवान के घर चोरी, सोने-चांदी के जेवर चोरों ने किया पार

Nil dhankar
14 Dec 2021 1:20 PM IST
जवान के घर चोरी, सोने-चांदी के जेवर चोरों ने किया पार
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। असम रायफल्स के जवान के सूने मकान में धावा बोलकर चोरोें ने सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। ससुराल से वापस लौटने पर इसकी जानकारी हुई। उन्होंने सरकंडा थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर लिया है। सरकंडा क्षेत्र के बिजौर हाई स्कूल के पास रहने वाले पुष्पेंद्र मरावी (39) असम रायफल्स में जवान हैं। रविवार की दोपहर वे मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ ससुराल गए थे। सोमवार की सुबह नौ बजे वे अपने घर लौटे। इस दौरान मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे में सामान बिखरे हुए थे। आलमारी में रखे बैग से चोरों ने चांदी के पायल, हाथ का कड़ा, सोने की माला पार कर दी थी।

जवान ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। इसके बाद घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। ट्रेन चालक के मकान से जेवर और राशन ले गए चोर सिरगिट्टी के संत कबीरदास नगर में रहने वाले मनोज कुमार सिंह ट्रेन चालक हैं। 21 नवंबर को वे अपने मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला अंतर्गत राघेपुर गांव गए थे। बुधवार की सुबह वे परिवार के साथ वापस लौटे। इस दौरान उनके मकान का ताला टूटा हुआ था। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और किचन से राशन का सामान पार कर दिया था। उन्होंने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

Next Story