छत्तीसगढ़

दुल्हन के जेवर की चोरी, शातिर ने किया सोने का गहना पार

Nil dhankar
20 May 2023 1:21 PM IST
दुल्हन के जेवर की चोरी, शातिर ने किया सोने का गहना पार
x
छग
अंबिकापुर। शहर के नवापारा इलाके में एक घर में दुल्हन के जेवर उसके बैग से किसी ने पार कर दिए। पुलिस ने बताया कि नवापारा निवासी एक परिवार में चार दिन पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल आई। उसने बैग में अपने जेवर रखे थे। इसी दौरान कमरे में रखे बैग से किसी ने जेवर पार कर दिए। दूसरे दिन बैग खाली था।

परिजन ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन पता नहीं चला तो पुलिस में रिपोर्ट की। परिजन ने घर पर काम करने वाले वर्कर पर चोरी का संदेह जता रहे हैं। चोरी गए जेवर की कीमत दो लाख के आसपास बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story