छत्तीसगढ़

व्यापारी के घर लगभग डेढ़ लाख की चोरी, बेडरूम का ताला टूटा

Nil dhankar
30 Nov 2021 3:02 PM IST
व्यापारी के घर लगभग डेढ़ लाख की चोरी, बेडरूम का ताला टूटा
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र में चोरों ने व्यापारी संघ के अध्यक्ष के सूने मकान को निशाना बनाते हुए एक लाख 40 हजार रुपये नकद पार कर दिए। पीड़ित व्यापारी ने इसकी शिकायत तखतपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। वहीं, पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी लिए हैं। इससे संदेहियों का सुराग लगाया जा रहा है। तखतपुर के वार्ड नंबर चार में रहने वाले मोनू ठाकुर पुराना बस स्टेंड में किराना दुकान चलाते हैं। रविवार को उनका परिवार अमरकंटक घूमने गए थे। वे अपने घर में थे। सुबह पड़ोस में रहने वाली महिला ने फोन कर बताया कि उनके बड़े भाई अनिल के मकान का ताला टूटा है। इस पर वे अपने बड़े भाई अनिल के घर पहुंचे।

इस दौरान घर के सामने दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। सामने एवं अंदर के बेडरूम का ताला टूटा हुआ था। आलमारी एवं बेड में रखे सामान अस्त व्यस्त थे। इसकी जानकारी उन्होंने अपने बड़े भाई अनिल सिंह ठाकुर को दी। अनिल ने उन्हें बेडरूम में रखे दीवान के दराज को देखने कहा। साथ ही बतायसा कि दीवान के दराज में एक लाख 40 हजार नकद रखे हुए हैं। इस पर मोनू ने दीवान के दराज की तलाशी।



Next Story