छत्तीसगढ़

Raipur के सूने मकान से लाखों की चोरी, केस दर्ज

Shantanu Roy
14 Jun 2024 6:12 PM GMT
Raipur के सूने मकान से लाखों की चोरी, केस दर्ज
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी में 5 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने एक 15 साल के नाबालिग को गिरफ्तार किया है। घर का मुखिया परिवार समेत अंबिकापुर गया हुआ था। इस दौरान आरोपी सुनसान घर में मेन गेट के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर घुसा। इसके बाद अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और रुपए चुरा लिए। इस मामले में राजेंद्र नगर थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद एंटी क्राइम यूनिट ने गिरफ्तारी की है। शिकायतकर्ता ब्रिजेश चौधरी
ने FIR में पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार समेत 4 जून रात 9 बजे के करीब घर में ताला लगाकर अंबिकापुर गए हुए थे। घर में कोई नहीं था तो उन्होंने बाहर के दरवाजे की चाबी अपनी बहन को सौंप दी थी। 8 जून को दोपहर 11-12 के करीब उनकी बहन घर के आंगन में रखे गमले में पानी डालने के लिए आई।

इसके बाद वह ताला लगाकर वापस लौट गई। 10 जून को ब्रिजेश और उसका परिवार वापस अपने घर पहुंचा। उन्होंने देखा कि घर के में गेट का ताला टूटा
था। अंदर कमरों में लगे ताले को भी तोड़ा गया था। कमरे में रखे अलमारी के समान चारों तरफ बिखरे हुए थे। इसके अलावा लॉकर में रखें सोना चांदी के गहने समेत नगद रकम गायब थी। चोर ने घर के बाउंड्रीवाल को फांदकर अंदर घुसकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद उन्होंने राजेन्द्र नगर थाने में FIR दर्ज करवाई थी। इस चोरी की घटना में एंटी क्राइम यूनिट के इंस्पेक्टर परेश पांडेय के नेतृत्व में अन्य पुलिस कर्मियों की टीम बनी थी। टीम ने जांच पड़ताल के बाद 15 साल के नाबालिग को 75 ग्राम सोना और 282 ग्राम चांदी के गहने के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त माल की कीमत करीब 5 लाख है।
Next Story