छत्तीसगढ़
बकरियों की चोरी, पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
23 May 2024 8:22 AM IST

x
सीजी न्यूज़
दुर्ग: पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये शातिर चोर जिले में बकरा चोरी करने में सक्रीय थे। वहीं लगातार अलग अलग थाना क्षेत्र से बकरा चोरी की शिकायते आ रही थी। जिसके बाद पुलिस की टेक्निकल टीम में काम करना शुरू किया और मोबाइल की लोकेशन के साथ-साथ पतासाजी करनी शुरू की।
बताया जा रहा है कि 2 अलग अलग गिरोह ने 150 से ज्यादा बकरे चोरी किए। इन शातिर चोर में रुआबांधा निवासी राजा अहमद और जावेद अहमद समेत 5 आरोपी शामिल है और इनमें से एक नाबालिक है।
एडिशनल एसपी सुखनन्दन राठौर और एडिशनल एसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि कुछ दिनों पहले पाटन के ग्राम गुजरा से 75 नग बकरे बकरियों की चोरी की थी वही ईद के समय लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्र में बकरे बकरियों की चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी इसके बाद अगर पुलिस की टेक्निकल टीम में काम करना शुरू किया और मोबाइल की लोकेशन के साथ-साथ पतासाजी करनी शुरू की।
जिसके बाद चोरों का सुराग मिला। पूछताछ के दौरान गांवों में किसानों की बाड़ी की रेकी कर बोलेरो और सूमो वाहन में बकरों को डालकर भाग जाया करते थे। पुलिस ने आरोपियों पास से बकरे की बेची गई रकम 3 लाख 54 हजार नगद और इस्तेमाल की जाने वाली 11 लाख कीमत की 2 गाड़ी और एक बाइक पुलिस ने बरामद किया है।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ समाचारसीजी में बकरियों की चोरीबकरियों की चोरीचोर गिरफ्तारगिरफ्तारदुर्गदुर्ग न्यूज़150 से ज्यादा बकरे चोरीचोरीCG NewsChhattisgarh Newstheft of goats in CGtheft of goatsthief arrestedarrestedDurgDurg Newsmore than 150 goats stolentheft
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





