छत्तीसगढ़
E-रिक्शा और स्कूटी चोरी का खुलासा, दो नाबालिग हिरासत में, एक आरोपी फरार
Shantanu Roy
4 July 2026 5:07 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र के खमतराई थाना इलाके में ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन चोरी के दो मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ई-रिक्शा और टीवीएस स्कूटी जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई गई है। जानकारी के अनुसार, पहला मामला रावाभांठा क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी अजय यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने 27 जून 2026 की रात अपने घर के सामने ई-रिक्शा (क्रमांक CG 04 NT 0169) खड़ी की थी, जो अगली सुबह गायब मिली। शिकायत पर खमतराई थाने में अपराध क्रमांक 603/2026 दर्ज किया गया।
दूसरा मामला भी रावाभांठा और बंजारी नगर क्षेत्र का है, जहां पाल ट्रेडर्स के पास खड़ी टीवीएस स्कूटी (क्रमांक CG 04 QA 3039) चोरी हो गई थी। इस संबंध में दिलीप परिहार की शिकायत पर अपराध क्रमांक 601/2026 दर्ज किया गया। दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साथ ही मुखबिर तंत्र और तकनीकी जांच की मदद से आरोपियों की पहचान की। जांच में सामने आया कि दोनों घटनाओं को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था, जिनमें से दो को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों विधि से संघर्षरत बालकों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने एक साथी के साथ मिलकर ई-रिक्शा और स्कूटी चोरी की थी। उनकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक पूर्व में हत्या के प्रयास के मामले में भी संलिप्त रहा है। वहीं तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल दोनों नाबालिगों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
Tagsरायपुर वाहन चोरीखमतराई थानाई-रिक्शा चोरीस्कूटी चोरी मामलानाबालिग आरोपीएंटी क्राइम यूनिटरायपुर पुलिस कार्रवाईरायपुर पुलिसRaipur vehicle theftKhamtarai police statione-rickshaw theftscooty theft caseminor accusedanti-crime unitRaipur police actionRaipur policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





