छत्तीसगढ़

श्रमिक के घर चोरी: सोने की लटकन, सोने का लॉकेट और चांदी के पायल ले उड़े चोर

Janta Se Rishta Admin
2 July 2022 12:22 PM GMT
श्रमिक के घर चोरी: सोने की लटकन, सोने का लॉकेट और चांदी के पायल ले उड़े चोर
x

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र गतौरा में रहने वाला श्रमिक अपनी पत्नी का उपचार कराने चांपा गया था। इस बीच चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवर और 28 हजार स्र्पये नकद पार कर दिया। पड़ोसियों ने मकान का दरवाजा खुला देखकर इसकी जानकारी श्रमिक को दी। इस पर वे परिवार के साथ अपने घर लौटकर आए। उन्होंने घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मस्तूरी क्षेत्र के गतौरा दुलहरा तालाब के पास रहने वाले पुनीराम पटेल श्रमिक हैं। बुधवार को वे अपनी पत्नी राममति को इलाज के लिए चांपा लेकर गए थे। अस्पताल में उन्होंने अपनी पत्नी को भर्ती कर वहीं स्र्के थे। दूसरे दिन उनके पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि मकान का ताला टूटा है। इस पर वे परिवार के साथ अपने घर लौटे। मकान के कमरे में आलमारी का सामान बिखरा हुआ था। आलमारी का लाकर तोड़कर चोरों ने नकद 28 हजार स्र्पये, सोने का लटकन, सोने का लाकेट, चांदी के पायल, करधन, बाजूबंद चोरों ने पार कर दिया था। पत्नी का इलाज कराने के लिए वे वापस चांपा लौट गए। शनिवार को उन्होंने घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta