छत्तीसगढ़

एक ही रात दो जगह चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
11 May 2022 6:56 PM GMT
एक ही रात दो जगह चोरी, जांच में जुटी पुलिस
x
छग

महासमुंद। जिले के पटेवा में एक ही रात दो जगह चोरी की वारदात घटित हुई है। अज्ञात चोरों ने रात में घटना को अंजाम दिया है। मकान से अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर ली है। पुलिस के अनुसार पटेवा निवासी परमानंद साहू 9 मई रात 10 बजे खाना खाकर अपनी पत्नी के साथ ब्यारा में धान की रखवारी करते हुए सोया था। वहीं उनकी लड़किया कमरे में सोई थी। लेकिन जिस कमरे में आलमारी थी वहां कोई नहीं सोया था। रात में दरवाजा खुला हुआ था।

रात 3 बजे परमानंद की नींद खुली और देखा तो उसे शक हुआ और आलमारी वाले कमरे में कपड़े बिखरे पड़े थ। आलमारी को चैक करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने दो जोड़ी सोने का झुमका, एक नग सोने का हार, दो नग मंगलसूत्र और सात जोड़ी चांदी का पायल पुरानी इस्तेमाली एवं नगदी रकम 30 हजार रुपए चोरी कर ले गए। इसी रात अज्ञात चोरों ने पटेवा में एक और मकान में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसकी रिपोर्ट अभी नहीं लिखाई गई है। पटेवा थाना क्षेत्र में 10 दिन के अंदर यह दूसरी बड़ी चोरी है।

Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story