छत्तीसगढ़

केनाल के पास शिक्षक के घर चोरी, नकदी और चांदी के जेवर ले उड़े चोर

Nil dhankar
12 Oct 2022 10:38 AM IST
केनाल के पास शिक्षक के घर चोरी, नकदी और चांदी के जेवर ले उड़े चोर
x

बालोद। शहर के वार्ड 13 आमापारा खरखरा केनाल के पास स्थित शिक्षक रूपेश कश्यप के मकान में चोरी हो गई। दीवार फांद कर घर के मंदिर में रखें चांदी का बेलपत्र और 200 रुपए नकद चोरी कर अज्ञात चोर फरार हो गया। इसके अलावा घर की खिड़की को खोलकर मोबाइल को चोरी करने का प्रयास किया गया। इस दौरान घर वालों की नींद खुल गई। जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। बालोद थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के आमापारा सहित आसपास वार्डों में चोरी की वारदात थम नहीं रही है।

इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.


Next Story