छत्तीसगढ़

शो रूम में चोरी, ट्रैक्टर की बैटरी और इंजन पार्टस ले उड़े चोर

Nilmani Pal
1 Oct 2021 9:04 AM GMT
शो रूम में चोरी, ट्रैक्टर की बैटरी और इंजन पार्टस ले उड़े चोर
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। सिरगिट्टी चौक स्थित ऑटो पार्टस के शो रूम का ताला तोड़कर चोरों ने सामान पार कर दिया। दूसरे दिन आए मालिक ने इसकी जानकारी होने पर चकरभाठा थाने में इसकी शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुराना सरकंडा के लोधीपारा निवासी गोविंद देवांगन सिरगिट्टी चौक में ऑटो पार्टस शो रूम में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को शो रूम को बंद कर कर्मचारी अपने घर चले गए। रविवार को शो रूम बंद था। सोमवार को कर्मचारी काम पर आए।

इस दौरान शो रूम के अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोरी की आशंका पर कर्मचारियों ने इसकी जानकारी मैनेजर को दी। इस पर मैनेजर ने सामान का मिलान किया। इस दौरान शो रूम से ट्रैक्टर की बैटरी और इंजन के पार्टस गायब मिले। उन्होंने इसकी जानकारी सिरगिट्टी थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

Next Story